एक प्रयास हरियाणा की ओर" अभियान के तहत पौधारोपण किया
"एक प्रयास हरियाणा की ओर" अभियान के तहत पौधारोपण किया
बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड़)। प्रयास समाज़ सेवा संस्थान ने अपने पौधारोपण अभियान "एक प्रयास हरियाली की ओर" के तहत आज बराड़ा अधोया रोड पर मुख्य बाजार के डिवाईडर पर पौधारोपण किया।
पौधारोपण अभियान प्रयास प्रधान विशाल सिंगला के दिशानिर्देशन पर राजीव गोयल व प्रिंस वधवा की देखरेख में शुरू हुआ।
पौधारोपण की शुरुआत आढ़ती एसोसियेशन के प्रधान कंवलजीत सिंह विर्क व प्रसिद्ध समाजसेवी
संतोष गोयल के द्वारा न्यूयार्क पैलेस के सामने डिवाइडर पर पौधारोपण कर की गई।
प्रयास वरिष्ठ सदस्य राजीव गोयल ने बताया कि प्रयास ने वर्ष 2018-19 में बराडा में महाराणा प्रताप चोंक से लेकर रेलवे स्टेशन
तक डिवाइडर पर पौधारोपण कर उसका सौन्दर्य करण किया था।
उसी तरह आज प्रयास ने अधोया रोड़ वाले डिवाइडर पर सौंदर्यकरण करने के लिए  पौधारोपण अभियान की शुरुआत
की। इस मौके पर प्रधान कंवलजीत विर्क ने कहा कि प्रयास का पौधारोपण अभियान बहुत ही काबिले तारीफ है क्षेत्र के सभी लोगों को प्रयास की तरह ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चहिए,
जिससे की पर्यावरण संतुलन में हम सब मिलकर कुछ मदद कर सकें।
इस मौके पर समाजसेवी संतोष गोयल ने कहा कि आज विडम्बना ये है की हम सब पर्यावरण की ओर ध्यान नही दे रहे जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है व पृथ्वी गर्मी मे तप रही है तथा बारिशें भी कम हो रही हैं, यदि हम चाहते हैं की प्रदूषण, पर्यावरण असन्तुलन, गर्मी, सुखा ये सब कम हो तो हमें अनिवार्य रुप से पौधारोपण का सहारा लेना ही होगा।
उन्होंने कहा कि हम सबको पेड़ पौधों को लगाने के साथ साथ उनको पालने का भी संकल्प लेना होगा। पौधारोपण के बाद प्रयास ब्लाक युवा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, संरक्षक धीरज कुमार व सचिव विजय शर्मा ने भविष्य में इस डिवाइडर पर सफाई व्यवस्था व पौधारोपण
अभियान सम्पूर्ण करने जा संकल्प लिया। प्रयास के समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए दिलबाग दहिया ने आज प्रयास की सदस्यता ग्रहण की। 
आज पौधारोपण अभियान में धीरज गोयल, नरेंद्र शर्मा, लाभ सिंह सरवारा, जंगबीर राणा, अक्षय गर्ग, सतीश गर्ग, यशपाल शर्मा, रिंकु प्रधान, विजय शर्मा, जुगनू सासन, गुरसेवक सिंह, अजय गर्ग, अनुज राणा, महिंदर कुमार, पवन राणा, नमन गर्ग ने पौधारोपण में योगदान किया।
प्रयास ने आज जिन साथियों ने पौधारोपण किया उन सभी साथियों का आभार व्यक्त किया व सभी से आज लगाये गए पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी लेने के लिये भी कहा, जिससे की लगाये गये पौधों का सही तरह से विकास भी हो सके।