होशंगाबाद जिले में 21 जून योग दिवस के अवसर कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान होगा प्रारंभ
*होशंगाबाद जिले में 21 जून योग दिवस के अवसर कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान होगा प्रारंभ* 

 *कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान की व्यपाक स्तर पर तैयारी जारी* 

 *21 जून को 67 केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण* 

 *कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* 

होशंगाबाद 18, जून, 2021/मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 जून 2021 योग दिवस से कोविड -19 वैक्सिनेशन महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रत्येक जिले के ब्लॉक/ग्राम/वार्ड स्तर के आपदा प्रबंधन समूहों के सक्रिय सहयोग के साथ 18 से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को प्रेरित करते हुये, कोविड-19 टीके का प्रथम डोज तथा ड्यू नागरिकों को द्वितीय डोज देने हेतु जिले में निर्धारित लक्ष्य अनुसार टीकाकरण किया जायेगा। होशंगाबाद जिले में भी अभियान व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।  कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए समस्त एसडीएम को अपने अपने  क्षेत्रों में समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 *नागरिकों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था* 

जिले को दिये गये लक्ष्य के अनुसार 67 वैक्सीनेशन केंद्रों  का निर्धारण किया गया है। वैक्सीनेशन केन्द्र भवनों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन तथा नागरिकों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है । कलेक्टर श्री सिंह ने  अधिकारियों को  निर्देशित किया है कि वैक्सीनेशन केन्द्र स्थल पर समुचित साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।  वैक्सीनेशन केन्द्र स्थल पर उत्सवी वातावरण निर्मित किया जाये ताकि वैक्सीनेशन हेतु आने वाले समस्त नागरिकों को वैक्सीनेशन का सुखद अनुभव प्राप्त हो सकें। उन्होंने निर्देशित किया है कि आवश्यकतानुसार बुर्जुग नागरिकों एवं द्वियांगजन को वैक्सीनेशन केन्द्र पर लाने हेतु साधन की भी यथासंभव व्यवस्था की जाये।
       
 *प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र के लिये रहेंगे प्रेरक* 

प्रत्येक वैक्सीनेशन केन्द्र पर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा वैक्सीन उत्प्रेरक के रूप में प्रातः 10 बजे वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस हेतु उनके द्वारा वैक्सीनेशन स्थल पर महापुरुष की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन किया जायेगा।
जिले के समस्त वैक्सीनेशन केन्द्रों के लिये वैक्सीन प्रेरको का चयन किया जा रहा है। मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, शासकीय निगम/मण्डलों के अध्यक्षगण भी वैक्सीनेशन प्रेरक के रूप में इस महाअभियान में भाग लेगें। इसके अलावा जिले के अन्य प्रबुद्ध नागरिकगण जिनमें पद्मभूषण, पद्मश्री, अंलकृत व्यक्ति मूर्धन्य साहित्यकार, सेलेब्रेटिस, स्वंयसेवी संस्थाओं के सक्रिय लीडर, धर्मगुरु, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति स्वंयसेवी संस्थाओं, सामाजिक क्लबों के प्रमुख व्यक्ति, शिक्षाविद, मीडिया जगत के प्रबुद्ध जन, जिला जनपद एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, योगगुरु, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारीगण आदि सम्मिलित है वैक्सीन उत्प्रेरक रहेंगे। उन्हें उनके निर्धारित वैक्सीनेशन केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे शुभांरभ हेतु विधिवत जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया जायेगा।

 *वैक्सीनेशन महाअभियान हेतु जन जागृति फैलाने के लिये प्रेरक गीत* 
वैक्सीनेशन महाअभियान हेतु जन जागृति फैलाने के लिये एवं प्ररेक गीत तैयार किया गया है इस गीत को समस्त रेडियो चैनल (आकाशवाणी एवं एफ. एम. आदि), लोकल टी. व्ही. चैनल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित किया जायेगा और जन-जन तक वैक्सीनेशन का संदेश पहुँचाया जायेगा।
वैक्सीनेशन केन्द्र पर वैक्सीन लगाने आने वाले प्रत्येक नागरिक को एक शपथ वाचन करायी जायेगी। इसके माध्यम से वह भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के उत्प्ररेक के रूप में समाज में जागृति फैला सकें।
    वैक्सीनेशन महाअभियान हेतु जन जागृति फैलाने के लिये एवं प्ररेक गीत तैयार किया गया है इस गीत को समस्त रेडियो चैनल (आकाशवाणी एवं एफ. एम. आदि), लोकल टी. व्ही. चैनल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित किया जायेगा और जन-जन तक वैक्सीनेशन का संदेश पहुँचाया जायेगा।
वैक्सीनेशन केन्द्र पर वैक्सीन लगाने आने वाले प्रत्येक नागरिक को एक शपथ वाचन करायी जायेगी। इसके माध्यम से वह भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के उत्प्ररेक के रूप में समाज में जागृति फैला सकें।