चार गांवों में भाजपा नेत्रियो ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
चार गांवों में भाजपा नेत्रियो ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर 

बैतूल। कैलाश पाटील

भाजपा की युवा नेत्री माधुरी साबले द्वारा सेवा ही संगठन-5 अभियान के निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उनके द्वारा शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा सामग्री भी वितरित की जा रही है। शुक्रवार को उन्होंने ग्राम बटामा, हनोतिया, सिंगनवाड़ी और आरूल में पहुंच कर ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता संजय (पप्पी) शुक्ला और मनीष मिसर भी उपस्थित थे। मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना का रौद्र रूप हम हाल ही में देख चुके हैं। इस महामारी से बचने के लिए आवश्यक है कि हम सभी वैक्सीन लगवा लें। उनकी सलाह के बाद ग्रामीणों ने भी जल्द ही वैक्सीन लगवाने का आश्वासन दिया।
Popular posts
बोरदेही बायपास रविदास मोहल्ला पर गंदा पानी बहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
चित्र
भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन
चित्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के 5 पुलों का वर्चुअली उद्घाटन किया*
चित्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट ) के मिर्जापुर जनपद के जिला संयोजक बनाये गए शुभेन्द्र शरण त्रिपाठी।
चित्र
जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधानसभावार एसआईआर कार्य की प्रगति विस्तार से समीक्षा की*
चित्र