राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मूलतापी नगर सारणी में सामाजिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मियों को बांटे मास्क।
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल
पाथाखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अरुण प्रसाद द्विवेदी तथा शोभापुर उपनगर में सह नगर कार्यवाह वीरेन्द्र सोलंकी एवं सारणी उपनगर में नगर कार्यवाह दशरथ डांगे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। तीनों नगरों में यह कार्यक्रम एक साथ संपन्न हुआ, जिसमें सारणी नगर के नगर कार्यवाह दशरथ डांगे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूरे भारत तथा जिले में सामाजिक जन जागरण अभियान एवं सेवा कार्य लगातार चालू है। इसके निमित्त आज 24 मई को तीनों उप नगरों में फ्रंटलाइन कोरोना वरियर्स नगर पालिका सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए गए। शोभापूर उपनगर में शालेय विद्यार्थियों द्वारा किए गए मास्क वितरण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। शोभापुर उपनगर में नगर सह कार्यवाह वीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि सेवा कार्य एवं सामाजिक जन जागरण अभियान निरंतर चालू रहेगा इस निमित्त नगर ग्राम खंडों में स्लोगन लिखना, वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक करना, 2 गज दूरी मास्क है जरूरी, इस प्रकार समस्त लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मास्क वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका सारणी में पदस्थ नगर स्वास्थ्य निरीक्षक एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु तथा नगर पालिका सफाई कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।