नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न, 30 मई को प्रत्येक वार्ड में होंगे सेवा के कार्य
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल की 30 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नर्मदापुर मंडल के समस्त वार्डो में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत सेवा कार्य की रूपरेखा बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत सेवा के कार्य जैसे फल वितरण, मास्क वितरण, सेनेटाइजर वितरण, खाद्यान्न वितरण, वैक्सीनेशन के लिये जनजागरण आदि सेवा के कार्य करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि मंडल के प्रत्येक वार्ड में मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी एवं व्यवस्थापक के रूप में नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे, सेवा ही संगठन अभियान के जिला प्रभारी श्री हंस राय मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, अजय रतनानी, चंदन साहा, अमित महाला, कमलराव चव्हाण, राजदीप हाडा, गज्जू चौहान, अमन चुटीले सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न, 30 मई को प्रत्येक वार्ड में होंगे सेवा के कार्य
• Aankhen crime par