2877 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका

 2877 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका 



18 प्लस आयु वर्ग के 2100 नागरिकों को लगा  टीका


होशंगाबाद/  28 मई 2021/ जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी हैं। शुक्रवार को 2877  नागरिकों को कोविड का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश कौशल ने बताया कि 28 मई को जिले की 20  संस्थाओं में कोविड टीकाकरण का कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

  कोविड 19 टीकाकरण का तीसरा चरण के तहत 18 से 44 वर्ष उम्र के हितग्राही जिसमें होशंगाबाद में 500, डोलरिया में 100, एवं इटारसी में 400, सिवनी मालवा 200,  सोहागपुर में 200, पिपरिया में 300, बाबई में 200 , बनखेडी में  100  और सुखतवा में 100,   इस तरह  2100 नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया गया।

             45 वर्ष व अधिक आयु तथा हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्करो में 777 नागरिकों को प्रथम एवं सेकंड डोज़  लगाया गया जिनमें होशंगाबाद में 220, बाबई में 30, डोलरिया में 18 , इटारसी में 261, सिवनी मालवा में 40, पिपरिया में 47, बनखेड़ी में 133, सोहागपुर में 20 एवं केसला में 08 हितग्राहीयो को कोविड का टीका लगाया गया।