होश्ंागाबाद एवं अन्य शहरो में अब तीखे होने लगे गर्मी के तेवर
होश्ंागाबाद एवं अन्य शहरो में अब तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजस्थान पर बने वेदर सिस्टम के कमजोर पड़कर समाप्त होने के बाद शनिवार से वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी के तेवर धीरे-धीरे तीखे होने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। हालांकि 19 अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके असर से 22 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण वातावरण में कुछ नमी आ रही थी। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़कर उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो सकता है। जिससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम जाएगा। नमी की मात्रा कम होने से बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी में इजाफा होने लगेगा। उधर शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शानिवार से साफ होने लगेगा मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान

यह सामान्य रहा, लेकिन गुरुवार के अधिकतम तापमान (37.8 डिग्रीसे.) की तुलना में 1.4 डिग्रीसे. अधिक रहा। शुक्ला के मुताबिक शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। साथ ही तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 19 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत में दखल होने पर मौसम का मिजाज फिर कुछ बदल सकता है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान कम होने लगेगा। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र