एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम" अभियान के तहत लगाया पौधा और देखभाल की ली शपथ।
ब्रह्मकुमारी आश्रम में राजयोगिनी दादी स्वर्गीय  हृदयमोहिनी की याद में

 "एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम" अभियान के तहत लगाया पौधा और  देखभाल की ली शपथ।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल

एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान के तहत आपदा के इस समय में हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिले के हर क्षेत्र में आमजनता द्वारा अपने परिजनों की याद में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया जा रहा है। पूर्व मंत्री एवम् मुलताई विधायक सुखदेव पांसे एवं जिला उपाध्यक्ष तिरुपति एरुलु एवं युवा नेता हितेश निरापुरे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ पौधे नहीं लगाए जा रहे बल्कि उनकी देखभाल की शपथ भी ली जा रही है।
इस अभियान के प्लांटेशन पार्टनर माय पर्सनल माली के हितेश निरापुरे ने बताया कि एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान के तहत बुधवार को सारणी ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्य बहन अनिता के द्वारा बड़ी दीदी की याद में नीम का पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि यह नीम का पौधा 18 घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान से जुड़कर हरित सैनिक बनने एवम् रोपण हेतु ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे निःशुल्क प्राप्त करने के लिए इस मुहिम के प्लांटेशन पार्टनर - माय पर्सनल माली के हितेश निरापुरे से मो न. +917999572090 पर संपर्क कर सकते हैं।
Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र