भू - अलंकरण के रूप में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।
भू - अलंकरण के रूप में  विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।  

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल

देश में कोरोना के चलते सामुहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।  इस समय जितनी सामाजिक दूरी बनी रहे, उतना ही अच्छा है। इसलिए संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत के सह - महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने आग्रह किया कि संस्कार भारती के सभी सदस्य अपने अपने घर पर ही पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण के रूप में मनाये । संस्कार भारती के अध्यक्ष अंबादास सूने एवं महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि  सनातन संस्कृति मे पृथ्वी को मां के रूप में पूजा जाता है ।  पर्यावरण की दृष्टि से आज पृथ्वी को अधिक से अधिक हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। भू अलंकरण के रूप में पृथ्वी का श्रृंगार करना ही हमारा लक्ष्य है। तभी हम मानव जीवन को बचा सकते हैं। संस्कार भारती सारनी ईकाई की सदस्य कल्पना सोनी ने रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। अनेक सदस्यों ने भू अलंकरण दिवस अपने अपने घरों में ही मनाया।
Popular posts
साध्वी प्रेम बाईसा के जन्मदिवस पर संतों ने किया संगम वृक्षारोपण
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र