पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता चला रहे कोरोना वैक्सिनेशन के लिए जनजागरण अभियान
खापरखेड़ा के ग्राम रामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया जागरूकता अभियान

होशंगाबाद से विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला होशंगाबाद द्वारा पूरे जिले के संगठनात्मक 22 मण्डलों में कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जनजागरण अभियान सतत जारी है। इस अभियान में पार्टी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नागरिकों से कोविड-19 टीकाकरण लगवाने हेतु घर घर संपर्क कर रहे है। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्पडेस्क केद्र की सहायता से वरिष्ठजनों का पंजीयन कर टीकाकरण में मदद कर रहे है। शनिवार को खापरखेड़ा मंडल के ग्राम रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया एवं नागरिकों को कोविड वेक्सिनेशन में कोई परेशानी न हो इसकी जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने कहा कि 60 वर्ष आयु के नागरिकों की सहायता के लिए पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य केन्द्र पर हेल्पडेस्क के माध्यम से सहायता कर रहे है। उन्होंने कोविड संक्रमण के बढती गति को देखते हुए सभी वरिष्ठजनों से अपील की है कि अपने नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य लगाए व कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस अवसर पर कोरोना वैक्सिनेशन के विधानसभा प्रभारी गिरधर मल्ल, मंडल प्रभारी पवन वालिया, मंडल अध्यक्ष राजाभैया पटैल, गुलाब बैंकर, सतीश रघुवंशी, सुरेश रघुवंशी, रामकुमार पटेल, ओमकार सिंह पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।