एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एस.डी.एम आदित्य रिछारिया से मांगी अनुमति
एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एस.डी.एम आदित्य रिछारिया से मांगी अनुमति
 होशंगाबाद स्थाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के संदर्भ में मध्य प्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ भोपाल में 22फरवरी2021 को प्रांतीय अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि आगामी 08.03 .2021  को सांकेतिक धरना देकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया, जिसके परिपालन में मध्य प्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला होशंगाबाद के द्वारा जिले में कार्यरत स्थाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन पीपल चौक में रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, सांकेतिक धरना आंदोलन की अनुमति के लिए सुनील तिवारी जिलाअध्यक्ष एवं अनिल चौबे, रशीद खान राजेश यादव, निसार खान, राजीव उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, अन्य साथी उपस्थित होकर एसडीएम आदित्य रिछारिया से अनुमति मांगी सुनील तिवारी जिला अध्यक्ष स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ होशंगाबाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने पहले कहा था, हम आपको नियमित करेंगे लेकिन  उन्होंने नियमित नहीं करके हमें स्थाई कर्मचारी का नाम दिया मगर रेगुलर कर्मचारियों के समान कोई भी सुविधा स्थाई कर्मचारियों जैसी नहीं दी जाती है, यह सांकेतिक धरना है अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो प्रदेश स्तर पर एक विशाल आंदोलन किया जाएगा, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र