भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी के प्रथम नगर आगमन पर होशंगाबाद नगर मंडल एवं नर्मदापुरम मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, संभागीय कार्यालय प्रभारी शंभू सोनकिया, जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, महामंत्री पूनम मेषकर, प्रशांत पालीवाल, श्रीमती ममता तोमर, शिप्रा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती वाल्मिकी ने कहा कि पार्टी का साधारण कार्यकर्ता रहते हुए मैंने संगठन के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्य किया है। संगठन में नीचले स्तर पर कार्य करते हुए प्रदेश संगठन ने आज मुझे इस दायित्व पर बैठाया है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता भी संगठन द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी के परचम को फहराए। श्रीमती माया नारोलिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगरीय निकाय के चुनावों में हम सभी को पूरी एकजुटता से जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद में पार्टी को विजयश्री दिलाना है। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, सुचित्रा यादव, वंदना चुटीले, हिना अली, पार्षद परबीन बेग, संतोष मीना, अखिलेश निगम, शर्मिला गौर, जयबाला निगम, प्रशांत दीक्षित, दीपक महाला, मनीष शर्मा, मुकेशचंद्र मैना, गोकुल पटेल, अखिलेश निगम, कमल राव चव्हाण, योगेन्द्र सोलंकी सहित पार्टी कार्यकताओं ने श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी का स्वागत किया।