अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस विकासखंड के ग्वालदम लोल्टी एवं तुगेश्वर में महिलाओं ने
चमोली उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस विकासखंड के  ग्वालदम लोल्टी एवं तुगेश्वर में महिलाओं ने एक जागरुकता रैली निकाली।इस मौके पर महिलाओं ने सरकार के द्वारा महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों की जानकारी दी गई।                              रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
             इस विकासखंड के अंतर्गत कृषि विभाग के प्रावधिकीय प्रबंधन अभिकरण आत्मा के सौजन्य से थराली की क्षेत्र प्रमुख कविता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी एवं लोल्टी-तुंगेश्वर के व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज सिंह रावत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक रैली निकाली जो कि लोल्टी से होते हुए तुगेश्वर तक गई। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में बैनर एवं तख्ती लिए हुए, महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों के संबंध में नारेबाजी की। इसके बाद लोल्टी में आयोजित एक गोष्ठी में वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने एवं उनके विकास के लिए बनाए गए विशेष कानूनों की जानकारी देते हुए,उनका भरपूर लाभ उठाने की अपील की इधर ग्वालदम क्षेत्र में भी महिलाओं ने ग्वालदम बाजार में रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया वहां पर भी एक गोष्ठी में भाजपा महिला प्रकोष्ठ के मंत्री भावना रावत ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायें जा रही योजनाओं की जानकारी दी।इस गोष्ठी में लोल्टी की महिला मंगल दल की अध्यक्षा दीपा देवी,ओम शांति,अत्मा की प्रबंधक मंजू देवी, कलावती देवी,हेमा देवी,सतेश्वरी देवी,कमला देवी,दुर्गा देवी,राखी देवी,दिवान सिंह,हुक्कम सिंह, बलवीर रावत, पृथ्वी नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत सुजान सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र