अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को नर्मदा आव्हान सेवा समिति
महिला दिवस पर होगा कवयित्री सम्मेलन,

नर्मदा आव्हान सेवा समिति करेगी कवयित्रीओ का सम्मान 

होशंगाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को नर्मदा आव्हान सेवा समिति होशंगाबाद द्वारा अनूठा आयोजन नर्मदा एंव बेटी को बचाने के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, "बेटी है तो कल है नर्मदा है तो जल है" के परम उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय विराट कवयित्री सम्मेलन किया जा रहा है। जिसमें देश की विभिन्न अंचलों से चुनिंदा 8 कवयित्रीओ को आमंत्रित किया जा रहा है।
    समिति अध्यक्ष निर्मला हंस राय ने बताया की उक्त अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन में अलका सिंह दिल्ली,मोनिका हठिला भुज गुजरात,डाँ.प्रभा शर्मा मुम्बई, डाँ. नमृता श्रीवास्तव भोपाल,वसुंधरा राय नागपुर, पूजा कृष्णा इंदौर, पावनी कुमारी धनवाद, मारिया कायनात बिलासपुर को आंमत्रित किया गया है।
 इस अवसर सभी कवयित्रीओ को सम्मानित भी किया जाएगा।
      समिति के सचिव केप्टिन करैया ने उक्त आयोजन मे मुख्यातिथि के रुप मे संस्कृति मंत्री उषा सिंह जी, अध्यक्षता विधायक डाँ. सीताशरण शर्मा, अतिथियों मे साहित्य अकादमी निर्देशक डाँ. विकास दवे, ठा.विजयपाल सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को आंमत्रित किया हैं।
    श्री करैया ने बताया की इस दौरान जिले से विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली 8 महिलाओं को समिति व्दारा सम्मानित किया जायेगा।