प्राइवेट गाड़ियों में लगे हुट्रो पर क्यों नही होती है कार्यवाही
कौशाम्बी की खबरें       
 प्राइवेट गाड़ियों में लगे हुट्रो पर क्यों नही होती है कार्यवाही
     जहाँ एक ओर केवल सरकारी वाहनों पर हूटर लगाया जाता है वही कौशाम्बी जिला में हूटर एक फैशन बन गया है।लोग अपनी चारपहिया वाहन में हूटर लगाकर बेखौफ सड़को पर बजाते हुए निकलते है।
       अक्शर जिले के छुटभैये नेता की गाड़ियों में यह देखने को मिलता है।जब कि यह नियम के विरुद्ध है लेकिन फिर भी इसका दुरुपयोग बेखौफ गलियों और चौराहों पर किया जाता है।ऐसा नही है कि क्षेत्रीय प्रसाशन नही जानती है कभी कभी तो यह भी देखने को मिलता है कि पुलिस चौराहे में उपस्थित है और हूटर बाज की हूटर बज रही है।क्या वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस इसपर निगाह नही रख सकती।पहले हूटर से लोगो को पता चल जाता था कि कोई प्रशासनिक वाहन आरही है परंतु अब तो हूटर जहाँ देखो वही सड़को पर बज रहा है।
      यह छूटभैय्ये नेता की गाड़ियों में अक्शर देखने को मिलेगा उनकी गाड़ी में पदनाम  के साथ हूटर लगा हुआ होता है।यह तक कि गाड़ी के ऊपर बड़े बड़े होर्न टाइप के हूटर लगा हुआ होता है क्या चेकिंग के दौरान पुलिस इसे नही देखपाती या फिर नेताओ का भय है उन्हें।
         खैर देखना है कि क्या जिला प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही करती या फिर बजते रहेंगे सड़को पर हूटर।
एसीपी न्यूज़ चैनल कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट