पीस पार्टी द्वारा नगर निगम में किया गया धरना प्रदर्शन, "नगर निगम मुर्दाबाद" के नारों से गूंजा नगर निगम
फिरोजाबाद:  पीस पार्टी द्वारा नगर निगम में किया गया धरना  प्रदर्शन,  "नगर निगम मुर्दाबाद" के नारों से गूंजा नगर निगम

 आज नगर निगम फिरोजाबाद में पीस पार्टी फिरोजाबाद द्वारा एक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें थाना रामगढ़ क्षेत्र कोहिनूर रोड पर खराब सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया 
पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने बताया बीते कुछ वर्षों से कोहिनूर रोड पर खराब सड़क और जलभराव की समस्या है रोड पर करीब 1 दर्जन से अधिक स्कूल और मस्जिदें हैं लोगों और बच्चों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है समस्याको  लेकर कई बार हम लोगों ने नगर निगम और महापौर को समस्या से अवगत कराया है पर उनके द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया गया इसलिए पीस पार्टी द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया है 

पीस पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नदीम कुरैशी ने बताया की नगर निगम द्वारा अगर इस समस्या का हल नहीं हुआ तो हम इससे भी बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे 


फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ शहवाज़ खान की रिपोर्ट