चरखी दादरी जिले के गांव आदमपुर डाढी मे किसान आंदोलन के समर्थन मे किसानो द्वारा चक्काजाम किया गया

 चरखी दादरी जिले के गांव आदमपुर डाढी मे किसान आंदोलन के समर्थन मे किसानो द्वारा चक्काजाम किया गया 


जिसमे आसपास के गांव के किसानो ने हिस्सा लिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सांगवान 13 कनी प्रधान सुरजभान ने की। इस अवसर पर डाक्टर विजय सांगवान,सत्यवान शास्त्री,आचार्य देवीसिहं,रामकुमार,राजेन्द्र चेयरमैन ,अत्तरसिहं पूर्व सरपंच बलाली,पूर्व सरपंच हवासिहं आदि ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन मे विजय सांगवान मंदौला ने बताया कि सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून किसान विरोधी है इससे किसानो को कोई भी फायदा नही होगा। किसान संगठनो के आह्वान पर चक्काजाम किया जा रहा है जिसमे सभी लोग बढचढ कर हिस्सा ले रहे है।सरकार किसानो के साथ बहुत दुर्व्यवहार कर रही है जिससे किसानो को अपनी जायज मांगो को लेकर सडको पर विरोध प्रदर्शन करना पड रहा है ।इस अवसर पर सत्यवान शास्त्री ने बताया कि अगर सरकार ने तीनों काले कानूनो को वापिस नही किया तो देशभर मे एक बडा आदोलन किया जाएगा जिसमे सभी वर्ग के लोग शामिल होगें। सरकार द्वारा तानाशाही दिखाते हुए यह तीन कानून पास किए है जिसका पूरे देश मे विरोध हो रहा है।


उमेश सतसाहेब की रिपोर्ट चरखी दादरी हरियाणा