भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मां नर्मदा तट पर बसा होशंगाबाद आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक दृष्टि से बहुत खास है - भगतसिंह कुशवाह

 
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के  नगर में प्रथम आगमन पर  जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगतसिंह ने कहा कि मां नर्मदा तट पर बसा यह नगर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक दृष्टि से बहुत ही खास है। आप जैसे कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करके समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितेषी योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी का लक्ष्य है। पं. दीनदयाल जी के एकात्ममानववाद के सपने को साकार करना ही हमारा उद्देश्य है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने स्वागत भाषण में कहा कि  जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्य करेगा। स्वागत कार्यक्रम में मोर्चा के वरिष्ठ नेता हंस राय, जिला महामंत्री कुअरसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, अमित महाला, संजय रायकवार, ओम राय, मुकेश यादव, संजय रायकवार, देबू यादव, समित गौर, नंदू यादव, मुकेश यादव, देवेन्द्र रूसिया, तेजकुमार गौर, गौरी यादव, प्रकाश शिवहरे, विवेक गौर, मयंक मेहतो, कैलाश मेवारी, पुरूषोत्तम चौहान, गोविंदा सैनी, बालमुंकुद, प्रशांत मनवारे, रिंकू जायसवाल, निर्मला राय, सुचित्रा यादव, रेखा यादव, मोनिका चौकसे, अंजू मिश्रा, सुनीता यादव, लालजी छीपा, सुरेश सोनी, जगदीश साहू, गरीबदास बाथरे, दिनेश विश्वकर्मा हाकमसिंह पटेल, बबलू कीर, सलीम मंसूरी, उमाशंकर, लखनलाल, दामोदर पटेल, बैकुण्ड पटेल खरगराम पटेल, अरविंद कसेरा, कैलाश पटेल, हरप्रसाद साहू, गोलू जायसवाल, शिवकुमार स्थापक, सोनू कहार, धर्मेन्द्र मेहरा, फूलचंद कहार गुलाब सिंह केवट सहित जिले के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह का स्वागत किया।