कौशाम्बी की खबरें
इन दिनों पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अभिनंदन सिंह का गुस्सा गांजा तस्करों पर कहर बनकर टूट रहा है।अभी कुछ दिन पहले कौशाम्बी पुलिस ने 48 किलो गांजा तस्करों द्वारा बरामद किया था।जिसे मंझनपुर प्रभारी और स्वाट की संयुक्त टीम ने पकड़ा था।
वही आज फिर मोहब्बतपुर पाइंसा पुलिस ने 18 किलोग्राम गांजा पकड़कर यह साबित करदिया कि जिले के कप्तान इनदिनों गांजा तस्करों के खिलाफ अपनी नजरे तिरछी किये हुए है।
बताते चले कि मोहब्बतपुर पाइंसा थाना प्रभारी महेश मिश्र पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए निर्देश पर संदिग्ध ब्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रहे थे।तभी मुखबिर की सूचना मिलती है कि चित्रकूट की ओरसे एक हौंडा सिटी कार जिसका नंबर up 78 bl - 5599 आरही है जो संदिग्ध है।फिर क्या था थाना प्रभारी ने फोर्स को अलर्ट किया और कार को अफजलपुर वारी पुलिया के समीप पकड़ लिया।कार की तलासी लेनेपर 18 किलो ग्राम गांजा बरामद किया।कार सवार तीन ब्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।पूछे जाने पर अभ्युक्तो ने मोनू सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम पति का पुरवा मजरा व थाना मोहब्बतपुर पाइंसा।राजेश सोनकर पुत्र कमलेश सोनकर निवासी ग्राम चकिया मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी।और सोमेश कुमार उर्फ सोमू पुत्र कामता प्रशाद केसरवानी धाता रोड सिराथू थाना सैनी के रूप में अपना परिचय बताया।तीनो अभियुक्तों ने यह भी बताया कि हमलोग कई दिनों से गांजा के तस्करी का कार्य करते है।और अपना परिवार पालते है।
पाइंसा पुलिस ने तीनों पर कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
*टीम में शामिल--*
*(1)* थाना अध्यक्ष मोहब्बतपुर पाइंसा महेश मिश्र।
*(2)* उ0 नि0 शिव कुमार मिश्र।
*(3)* उ0 नि0 बलराम सिंह।
*(4)* का0 मनोज कुमार।
*(5)* का0 अवनीश कुमार दुबे।
*(6)* का0 पवन कुमार।
*(7)* का0 योगेश कुमार।
*(8)* का0 यतेंद्र सिंह।
एसीपी न्यूज़ चैनल कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट