कन्नौद: पुलिस एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के निर्देश के पालन में जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एवं अपराधियों में भय एवं आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास के लिए कन्नौद के विभिन्न मार्गो से होकर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया वह अवैध शराब व अवैध गतिविधि में संदिग्ध लोगों के विरुद्ध पड़ताल की जा रही है। एवं पुलिस थाना कन्नौद के सामने दो पहिया- चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस विभाग के उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह कुशवाह, विनय तिवारी, संतोष बघेल, अशोक जोसवाल, मोहन चौहान, सुनील जाट, मनीष शर्मा आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
कन्नौद श्रीकांत पुरोहीत की रिपोर्ट