बराड़ा:( जयबीर राणा थंबड़)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बराड़ा में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि कुमार निवासी नजदीक दशहरा ग्राऊण्ड शिव कालोनी बराड़ा थाना बराड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता विनोद निवासी गाँव कहनूर थाना कलनौर जिला रोहतक वर्तमान पता प्रीत नगर थाना बराड़ा ने 04 फरवरी 2021 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 जनवरी 2021 से 04 फरवरी 2021 के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने उसके घर के सामने से उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।