अज्ञात कारणों के चलते बाइक सवार 2 लोग घायल एक की मौत एक की हालत नाजुक
पन्ना- से  जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट-
पन्ना-
अज्ञात कारणों के चलते बाइक सवार 2 लोग घायल एक की मौत एक की हालत नाजुक 

जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पन्ना कटनी मुख्य मार्ग ग्राम टाई मोड़ के समीप आज शाम लगभग 6:30 बजे ग्राम टाईं  से पन्ना कटनी मुख्य मार्ग की ओर हीरो होंडा स्प्लेंडर वाहन में सवार मुकेश कुशवाहा पिता मोहन कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी मड़वा बम्होरी थाना सिमरिया अपने रिश्तेदार के 14 वर्षीय बेटे अमन कुशवाहा पिता राकेश कुशवाहा निवासी टांई को मोटरसाइकिल में बैठा कर ग्रह ग्राम टाई से मुख्य मार्ग अमानगंज पवई के लिए आ रहे थे। इसी दौरान टाई मोड़ एवं टांई ग्राम के मध्य पड़ने वाली राधिका क्रेशर मशीन के समीप  अज्ञात कारण के कारण उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गयी। जिसकी वजह से वाहन चालक मुकेश कुशवाहा एवं अमन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गये। गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी हंड्रेड डायल कॉल सेंटर को दी । सूचना पाते ही अमानगंज थाना से हंड्रेड डायल के पायलट दिनेश दहायत पुलिस आरक्षक बृजेश सिंह सैनिक गिरधारी लाल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल हुए दोनों व्यक्तियों को उपचार हेतु अमानगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर मोटरसाइकिल चालक मुकेश कुशवाहा ने दम तोड़ दिया है। वही मोटरसाइकिल में सवार 14 वर्षीय बालक अमन कुशवाहा की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अमानगंज से कटनी रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर थाना अमानगंज पुलिस ने प्राथमिक सूचना दर्ज करते हुए घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।।