मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के द्वारा पुलिस अधिकारियों का कन्नौद थाने पर किया सम्मान.. महिला रक्षा की हुई सुनवाई..
मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के द्वारा पुलिस अधिकारियों का कन्नौद थाने पर किया सम्मान..
 महिला रक्षा की हुई सुनवाई..

कन्नौद। कन्नौद थाना परिसर में मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के द्वारा पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह शुक्रवार शाम 6 बजे  रखा गया।जिसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार कन्नौद एवं मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। संस्था के मूल उद्देश्य के बारे में बताया गया कि जिस पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही थी उसमें मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के हस्तक्षेप के बाद सुनवाई हुई उसी के तारतम्य में कन्नौद थाना प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का सम्मान किया गया।
  दरअसल बताया गया कि  कन्नौद की बहू रक्षा बानीवाल को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज को लेकर आए दिन परेशान किया जा रहा था और पुलिस के द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही थी पीडिता परेशान थी जिसकी शिकायत पीडिता के द्वारा मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ को की गई संघ के हस्तक्षेप के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के द्वारा तत्काल ससुराल पक्ष के लोगों पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर महिला की सुनवाई की गई। इस अवसर पर मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा, श्रवण तोमर,राजा ताम्रकार मीडिया प्रभारी, अमन बोडाना,इमरत लाल ग्वाल, श्रीकांत पुरोहित कन्नौद तहसील अध्यक्ष, खंडवा जिले के जिला अध्यक्ष राजेश मीणा,दीपक यदुवंशी, शिव नारायण खोरे,गंगा दास बैरागी ,घनश्याम मालवीय आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के जिला सचिव अमन बुढ़ाना के द्वारा किया गया।

कन्नौज से श्रीकांत पुरोहीत की रिपोर्ट