उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में कल सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 24 से 26 जनवरी तक यूपी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य निबन्ध लेखन, वाद विवाद, चित्रकला, मूर्तकला, कविता पाठ का आयोजन कराया जाये एवं विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाये। उपायुक्त उद्योग एवं जिला ग्रामोद्योग को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन एवं उत्कृष्ट युवा/महिला उद्यमी को प्रशस्ति पत्र दिया जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर उन्नत कृषि एवं बागवानी, पशुपालन, दुग्ध व्यवस्था, मत्स्य पालन से जुड़े उत्पादन की प्रदर्शनी एवं उससे जुड़े समूहों को सम्मानित किया जाये। लाभार्थी परक योजना/रोजगार परक कार्यक्रम का प्रदर्शन/स्टाल लगाया जाये एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाये। आरोग्य मेले एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यक्रम एवं इसके अन्तर्गत उत्कृष्ट महिला/बालिकाओं को सम्मानित किया जाये। महिलाओं द्वारा प्रशिक्षित मार्शल आर्ट की प्रदर्शनी/दिव्यांग बालिकाओं द्वारा जूडो की प्रदर्शनी करायी जाये जिसके सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कार्यक्रम का प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित किया जाये। स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बने एवं उनके उत्पाद का प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट समूह को सम्मानित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूपी स्थापना दिवस पर सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें जिससे यूपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ आयोजन की थीम ‘‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेशः महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान’’ विषय पर आयोजित की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।