उजड़ते हुए शहर में लाखो के निर्माण कार्य का भूमिपूजन
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल
नगरीय निकाय के वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष की उपस्थिति में सोमवार को किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 16 चंद्रशेखर आजाद वार्ड में सार्वजनिक मंच का भूमिपूजन किया गया जो कि 5 लाख 63 हजार 626 रुपये की राशि से निर्मित होगा। वही दूसरी ओर बगडोना कॉलेज गेट के बगल में छत सहित मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 5 लाख के लगभग हैं।
वही प्रबुद्ध जनों का कहना है कि इस उजड़ रहे सारनी के विकास के लिए निर्माण कार्य कम युवा वर्ग को रोजगार की दरकार है। ऐसे में मंचों, पेविंग ब्लाग लगाना जरूरी है? भूमि पूजन के दौरान नपाध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद यशवंत महेन्द्र पवार, भाजपा नेता व पार्षद नागेंद्र निगम, रंजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, महेंद्र पवार, मनोज ठाकुर, मुकेश बर्डे, शिबू सिंह, रमेश सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।