भाजपा होशंगाबाद नगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

 भाजपा होशंगाबाद नगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न


नगर मण्डल होशंगाबाद 9 जनवरी को चलाएगा जनजागरण अभियान



होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद नगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के पम्पलेट को नगर में निवासरत नागरिकों को घर घर पहुंचाने एवं जनजागरण चलाने हेतु विचार विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि मंडल में निवासरत जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ 9 जनवरी को बाजार क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क कर किसानों के लिए केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं की जानकारी जन जागरण कर दी जाएगी। मीडिया प्रभारी पंकज दीक्षित ने बताया कि बैठक में सभी प्रभारियों को पम्पलेट वितरित कर घर घर संपर्क के लिए आव्हान किया है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, संभागीय कार्यालय प्रभारी शम्भू सोनकिया, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मंडल महामंत्री पूनम मेषकर, गोलू तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हिना अली, विमल गोस्वामी, माया केवट, ममता शर्मा, मंडल मंत्री मनीष परदेशी राहुल पटवा, बद्री केवट, छाया केवट उपस्थित थे।
Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र