माया नारोलिया, दर्शनसिंह चौधरी आज करेंगे पदभार ग्रहण
पदभार ग्रहण में आज भोपाल जाएंगे कार्यकर्ता, प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा कार्यक्रम
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा मोर्चा प्रदेश की घोषणा की है जिसमें होशंगाबाद जिले से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी को बनाया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होने भोपाल जाएंगे। अग्रवाल ने कहा कि हमारे जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि दो महत्वपूर्ण मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए है। अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ नेतागण जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आग्रह किया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।