झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक छापामार कार्रवाई, 2 क्लिनिक किए सील, फर्जी डॉक्टरों में मचा हड़कंप दुकानों को बंद कर कर हुए फरार

झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक छापामार कार्रवाई, 2 क्लिनिक किए सील, फर्जी डॉक्टरों में मचा हड़कंप दुकानों को बंद कर कर हुए फरार




कन्नौद तहसील के कुसमानिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध व्यापार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। बिना डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर आष्टा-कन्नौद राजमार्ग पर कुसमानिया में अवैध तरीके से क्लिनिक संचालित कर रहे है। ये डॉक्टर नियमो को ताक पर रखकर खुले आम धड़ल्ले से क्लीनिक संचालित कर प्रशासन की आंख में धूल तो झोंक ही रहे है साथ ही भोले भाले ग्रामीणों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे है।



कन्नौद बीएमओ डॉ लोकेश मीणा ने रविवार को कुसमानिया में औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुसमानिया के 2 झोलाछाप डॉक्टरो के क्लिनिक का पंचनामा बनाकर सील किया। बीएमओ के निरीक्षण की सूचना मिलते ही बाकी के डॉक्टर दुकानों की शटर बंद करके भाग


डॉ मीणा ने बताया कि कुसमानिया के झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक संचालित होने की सूचना बार बार मिल रही थी। कुछ शिकायतें भी आई थी। जिसके चलते कुसमानिया में डॉ वीएन बाला के क्लिनिक का निरीक्षण किया तो वहां बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, बॉटल बरामद कर पंचनामा बनाया और जब तक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करेंगे तब तक क्लिनिक सील कर दिया है। इसी प्रकार बंगाली डॉक्टर अनूप बिश्वास के यहां भी क्लीनिक का निरीक्षण कर सील किया गया है। ये डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लिनिक संचालित करते हुए पाए गए है।  निरीक्षण के दौरान बाकी डॉक्टरो की दुकाने बंद होने से कार्रवाई नही हो सकी। आगामी समय मे इनके भी दस्तावेज जांचकर कार्रवाई की जाएगी।


कन्नौद से श्रीकांत पुरोहित की रिपोर्ट