मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में अंतिरित करेंगे 400 करोड़ रू.

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में अंतिरित करेंगे 400 करोड़ रू.


-
भिण्ड | 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को सागर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 400 करोड़ रूपए राशि का वितरण करेंगे। आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा सभी कलेक्टर्स को इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत, विकासखण्ड स्तर तथा जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाईव सुनने के लिए वेबलिंक  https://webcast.gov.in/ mp/cmevents/  के माध्यम से जुड़ सकते हैं।