जेएन. सिंह के अथक प्रयास से कोल इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामले में 22 मार्च को कोर्ट करेगी अन्तिम सुनवाई।

 जेएन. सिंह के अथक प्रयास से कोल इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामले में 22 मार्च को कोर्ट करेगी अन्तिम सुनवाई।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल


कोयला खदान सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर समिति के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र नाथ सिंह  ने बताया कि हमारी संस्था को संबद्धता  प्रदान करने वाला संगठन फेडरेशन ऑफ कोल इंडस्ट्रीज रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन. सिंह के अथक प्रयास से कोल इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को कानूनी मान्यता दिलवाने एवं जायज़ पेंशन राशि मिलने बाबत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को फास्ट ट्रेक दिल्ली हाईकोर्ट को भेज दी। ज्ञात रहे कि यह मामला सन 2017 से इस कोर्ट में विचाराधीन है। संस्था के शीर्षस्थ नेता जेएन सिंह ने बताया की उपरोक्त संदर्भ मे कोर्ट द्वारा निर्णय हेतू अन्तिम सुनवाई 22 मार्च 2021 को की जायेगी। 

इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देने हेतु कोयला खदान सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर समिति पाथाखेड़ा द्वारा स्थानीय सेवानिवृत्त कोल कर्मचारियों की बैठक 1 फरवरी 2021 दिन सोमवार को की जायेगी।