बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के मुख्यालय पर शनिवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत 20 लाख किसान के खाते में एक क्लिक के माध्यम से 400 करोड़ रुपए की राशि डाली गई। इस दौरान कई किसानों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। जिसमें बैतूल जिले के आमला विधानसभा के किसान लखन यादव से भी संवाद किया गया। वही जनपद पंचायत में इस दौरान घोड़ाडोंगरी के मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो, सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, जनपद पंचायत के सीईओ दानिश अहमद खान, घोड़ाडोंगरी मंडल के महामंत्री जतिन अरोरा, गगन अग्रवाल, बिजालाल धुर्वे, सरपंच मंडल के उपाध्यक्ष दीपक पटेल, विनय डोंगरे, सरपंच कमलेश उईके सहित कई लोग उपस्थित थे।