बौद्ध विहार में सावित्री बाई फूले की 190 वीं जयंती मनाई
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल
त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति एवं संघमित्रा महिला मंडल सारनी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले की 190 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध एवं डाक्टर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये एवं राष्ट्र माता सावित्री बाई फूले जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सभी उपासक उपासिकाओं ने सावित्री बाई फूले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रध्दांजलि दी। समिति के अध्यक्ष आयुष्मान नारायण चौकीकर ने बताया कि सावित्री बाई फूले को देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। सावित्री बाई फूले का विवाह 9 वर्ष की आयु में 13 वर्षिय ज्योतिबा फूले से हुआ था वे अशिक्षित थी उन्हें पति ज्योतिबा फूले ने घर पर ही शिक्षित किया। उस समय महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था किसी भी समाज की महिलाओं को पढने का अधिकार नहीं था उन्होंने 1 जनवरी 1848 में प्रथम बालिका स्कूल खोला। उच्च वर्णिय लोगों ने उनका बहुत विरोध किया, उन्होंने छुआछूत मिटाने, बाल विवाह रोकने एवं विधवा पुनर्विवाह के लिए सराहनीय कार्य किए। बहुत कम समय में उन्होंने 18 स्कूल खोले।पति ज्योतिबा फूले के साथ बाल प्रतिप्रदा गृह का निर्माण किया जिसमें विधवाओं के रहने की व्यवस्था की गई। 1897 में प्लेग की बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेवा करते हुए उनका निधन हो गया। सभी उपासक उपासिकाओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। विचार व्यक्त करने वालों में आयुष्मति ललिता पाटील, नंदा थमके, ललिता खातरकर, सीता नागले, चंद्रकला गजभिये, ममता चौकीकर, मनोरमा हुमने, पिंकी वाहने, निर्मला वामनकर, इंदु गोलाईत, सविता सिरसाठ, कांता बाई मुझमुले, सत्यकला मेश्राम, कुसुम खातरकर, देवकी झरबडे, उपासकों में मुन्ना लाल कापसे, किरण तायडे, रामचंद्र हुमने ने अपने विचार रखे। विठ्ठल ढोके, कंचना ढोके,रिया चौकीकर, आदर्श चौकीकर, उकण्ड राव खातरकर, अशोक गजभिये, अर्जुन नागले आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन आयुष्मति निलिमा मुझमुले ने किया। आभार व्यक्त समिति के अध्यक्ष आयुष्मान नारायण चौकीकर ने किया।