10 जनवरी को कैमला गांव में होगी किसान महापंचायत: योगेन्द्र राणा
10 जनवरी को कैमला गांव में होगी किसान महापंचायत: योगेन्द्र राणा
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृषि कानूनों को लेकर करेंगेे किसानों को सम्बोधित
करनाल 07 जनवरी( संजय भाटिया)
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाये गये तीन नये कृषि कानूनों को लेकर आने वाली 10 जनवरी को किसान महापंचायत में किसानों से संवाद करेंगे। यह किसान महापंचायत घरौंडा विधानसभा क्षे़़त्र के गांव कैमला में आयोजित की जाएगी।
किसान महापंचायत के संदर्भ में आयोजित पार्टी कार्यकत्र्ताओं की एक विशेष बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से ही किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रहा है लेकिन विपक्ष किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है। भाजपा का कार्यकत्र्ता विपक्ष की इस चाल को कभी कामयाब नहीं होने देगा।
भाजपा अध्यक्ष श्री योगेन्द्र राणा ने आज किसान महापंचायत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकत्र्ताओं की डयूटी भी लगाई। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आहृवान किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को किसान महापंचायत के लिए आमंत्रित करें। विपक्ष ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के हितों में तीन नए कृषि कानून लाए गए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का हक मिल सके। इस संदर्भ में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा तीन नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर इन्द्री के विधायक श्री राम कुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश अरोडा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चैहान, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, किसान मोर्चे के महामंत्री नरेंद्र गौरसी, करनाल मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जयपाल शर्मा, कुंजपुरा मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष स. गुरचरण सिंह, गढी बीरबल मंडल अध्यक्ष अमित काम्बोज, इन्द्री मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह, तरावडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, घरौंडा मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, मोहदीनपुर के मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र राणा, प्रवीण लाठर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, निर्मल बहल, रमन अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।