राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 03 फरवरी को

 राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 03 फरवरी को


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से बताया है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं के

रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के दृष्टिगत राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री

ऊषारानी 03 फरवरी 2021 को जनपद में आयेंगी। मा0 सदस्या 03 फरवरी को पूर्वान्ह् 11ः00 बजे लोक निर्माण

विभाग गेस्ट हाउस मंझनपुर में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय

दिलाये जाने संबंधी मामलों की जनसुनवाई करेंगी।