इटारसी के गौरव कर्म योगी चिकित्सक डॉक्टर पीडी अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया गया
इटारसी आज कर कर्मयोगी चिकित्सक व एक महामानव के रूप में सर्व स्वीकार विगत 48 वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित विगत 18 वर्षों से निशुल्क रुप से श्री अग्रसेन फ्री डिस्पेंसरी में अपनी मूल सेवा देकर अब तक 5लाख मरीजों का परीक्षण कर चुके हैं यशस्वी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अग्रवाल के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला व नगर इकाई अग्रवाल समाज इटारसी की प्रतिनिधि संस्था तरुण अग्रवाल मंडल मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी परिवार द्वारा अग्रवाल के क्लिनिक पर पहुंचकर साल श्रीफल से उनका स्वागत किया गया व पुष्पों द्वारा व मिठाई खिलाकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी गई इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुलाब अग्रवाल पूर्वा चार्टर जिलाध्यक्ष वैशय महासम्मेलन चंद्रकांत अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंडल उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल वर्तमान में वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल शिल्पी मंडल सचिव राजेश अग्रवाल अग्रवाल महासभा जिला अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, प्रियंका गोयल रवि अग्रवाल इटारसी जयस्तंभ के प्रधान संपादक मुकेश गांधी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने उन्हें बधाइयां दी एवं सम्मानित किया।मनमोहन यादव इटारसी