भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है : रजनीश अग्रवाल


 भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है : रजनीश अग्रवाल



होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी से बड़ा किसान संगठन कौन है। हमारे नेता किसानहमारे विधायक किसानहमारे रिश्तेदार किसानहमारे नातेदार किसानजिनके बीच चुनाव लड़ रहे वे भी किसान देश भर में 10 करोड़ हमारे कार्यकर्ता है जिसमें सबसे अधिक प्रतिशत किसान कार्यकर्ताओं का है। मेरा दावा है भारतीय जनता पार्टी से बड़ा किसान संगठन देश में कोई नहीं है। हमारी सरकारों को बार बार किसानों ने चुना है। बार बार किसानों के दरवाजे पर हमें जाना हैकिसानों के मुद्दे उठाकर आगे बढ़े है। किसानों ने हमें हमेशा अपना आर्शीवाद दिया है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा किसान नेता दूसरा नही है। किसानों ने दो-दो बार मोदी जी और शिवराज जी को भरपूर समर्थन दिया है लोकतंत्र में जनता के वोट से हम चुनकर आए हैं जिसमें किसानों की सबसे बड़ी भागीदारी है यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।



अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने विधिवत ससंद में तीन विधेयक पास किये है जिसमें पहला कृषि उपज और व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020, दूसरा कृषककीमत और आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 और तीसरा आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020 प्रमुख है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल देश की जनता और किसानों के बीच में भ्रम फैलाकर दूषित राजनीति कर रहे हैं।  इन विधेयकों से किसानों को पूर्ण रूप से लाभ होने वाला है।
अग्रवाल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड को भारतीय जनता पार्टी की सरकार लेकर आई। कांग्रेस सरकारों के जमाने में स्कूटरों का बीमा तो हो जाता था लेकिन फसलों का बीमा नही किया जाता था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की फसलों का बीमा शुरू किया हमारी सरकार ने जीरो प्रतिशत पर किसानों को ऋण देना शुरू किया। मध्यप्रदेश में सरकार ने लाख रूपये का ऋण देकर समय सीमा में 90 हजार वापस लेकर किसानों को जो राहत दी है इसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता था।
उन्होंने कहा कि देश में सिंचाई की 29 परियोजनाएं ऐसी थी जो 40 वर्षो से अटकी हुई थी जिसमें पैसा देश का लगा था और लाभ किसान को नही मिल पा रहा था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्राथमिकता के आधार पर यह योजनाएं शुरू करवाई। मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा भाजपा सरकार के दौरान ही बढ़ा जिससे उत्पादन बढ़ा अब हम चाहते है इस उत्पादन का उचित मूल्य किसान को मिले। जिसके लिए यह कृषि संशोधन विधेयक लाया गया।
अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों से विधयेक को लेकर हर स्तर पर चर्चा करने को तैयार हैलेकिन कांग्रेस की दूषित मानसिकता वाली राजनीति और कुछ राजनैतिक दलों के स्वार्थ ने इस किसान आंदोलन को हाइजेक कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने कान्ट्रेक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को स्वीकार किया है कि यह विधेयक समय की मांग है लेकिन अब राजनीति करते हुए अपने बयान से पलट रहे है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवालशंभू सोनकियापीयूष शर्माप्रसन्ना हर्णेलोकेश तिवारीसोनू दीक्षितसागर शिवहरेविकास नारोलिया मौजूद थे। 


Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र