25 हजार रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस बरामद-
जनपद के थाना पट्टी से प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 194/20 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 452, 427, 286, 504, 506, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट व 51ए आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वांछित 25 हजार रू0 के इनामिया अभियुक्त शोभनाथ यादव पुत्र रामफेर यादव नि0 दलापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 432/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शोभनाथ यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शोभनाथ यादव पुत्र रामफेर यादव नि0 दलापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।
बरामदगी-
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर।
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 15/18 धारा 147, 148, 149, 286, 323, 504, 506, 307, 427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट।
02. मु0अ0सं0 194/20 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 452, 427, 286, 504, 506, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट व 51ए आपदा प्रबन्धन अधिनियम।
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।