कलेक्टर ने किया नाहरवानी के धान खरीदी केन्द्र के शेड का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया नाहरवानी के धान खरीदी केन्द्र के शेड का निरीक्षण
-
बालाघाट | 


 

     मनरेगा के अंतर्गत जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रों पर प्लेटफार्म-शेड बनाये जा रहे है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 17 नवंबर को ग्राम नाहरवानी में बनाये जा रहे शेड का निरीक्षण किया। शेड का कार्य अब तक पूर्ण नहीं किये जाने एवं कार्य प्रारंभ करने में विलंब किये जाने को लेकर कलेक्टर श्री आर्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर ही ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर शेड का कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी और उनकी सेवा समाप्त की जायेगी। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मनरेगा की राशि से बनने वाले प्लेटफार्म-शेड का कार्य धान खरीदी प्रारंभ होने तक पूर्ण हो जाना चाहिए था। कलेक्टर श्री आर्य ने ग्राम नहरवानी के आरोग्य केन्द्र के बंद पाये जाने पर केन्द्र की प्रभारी एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।



Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र