शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित महिला हेल्प डेस्क शुभारम्भ

कौशाम्बी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित महिला हेल्प डेस्क शुभारम्भ कार्यक्रम का जनपद के मंझनपुर कोतवाली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों की महिलाओं से महिला सशक्तीकरण के विषय पर संवाद किया एवं उनके विचारों को सुना। मुख्यमंत्री के महिला हेल्प डेस्क शुभारम्भ कार्यक्रम के बाद मंझनपुर थाने में, जिला पंचायत अघ्यक्षा श्रीमती अवधरानी के द्वारा फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया। इस


अवसर पर विधायक मंझनपुर लालाबहादुर, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी एस0एन पाठक, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजनाथ सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अन्तर्गत चला जागरूकता अभियान
               
कौशाम्बी आज दिनांक 23.अक्टूबर को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी में महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम हेतु जनपद के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। शासन द्वारा निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप महिला कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, चाइल्ड लाइन, एवं स्वैच्छिक संगठनों सहित जनपद के समस्त विभागों द्वारा होर्डिंग पम्पलेट, बैनर, ब्रोसर, आई0सी0डी0एस0 मैटेरियल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए जागरूकता करायी गयी। जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर पंचायत, ग्राम  पंचायतों, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन कर शासन द्वारा बनायी गयी योजनाओं, कानूनों एवं दण्ड के प्राविधानों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए महिलाओं, बच्चों सहित आमजनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मा0 विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिलाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजनाधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, आई0सी0पी0एस के कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्र-छात्राएं सहित अधिक संख्या में आम जनमानस, उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी है
एसीपी न्यूज़ चैनल कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट


Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र