| मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर की रात्रि को शासकीय भवनो पर होगी रोशनी |
| - |
| हरदा | 28-अक्तूबर |
नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने 01 नवंबर 2020 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए जिले के विभिन्न विभागो के कार्यालय प्रमुख/अधिकारियो को निर्देश जारी कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर 01 नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। |
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर की रात्रि को शासकीय भवनो पर होगी रोशनी
• Aankhen crime par