समन्वित कृषि प्रणाली पर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण आयोजित
समन्वित कृषि प्रणाली पर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण आयोजित
-
पन्ना | 22-जुलाई


    गरीब कल्याण रोजगार योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना द्वारा ग्राम लुहरगांव विकासखण्ड गुनौर में समन्वित कृषि प्रणाली पर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण का आयोजन जीवनयापन सुरक्षा हेतु किया गया। प्रशिक्षण में प्रवासी कामगारों का समन्वित कृषि प्रणाली से विभिन्न विधाओं के बारे में डॉ. आषीष कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी साथ ही वैष्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने, मास्क या तौलिया लगाकर घर से बाहर निकलने तथा एक मीटर की सामाजिक दूरी बनाये रखने का आव्हान किया गया। समन्वित कृषि प्रणाली से कम भूमि में भी जीविकोपार्जन हेतु अधिक आय की संभावना हैं।
    डॉ. आर.पी. सिंह ने उच्च उद्यानिकी तकनीकों से सब्जी उत्पादन तथा पौध रोपण, ड्रिप सिंचाई से कम लागत तथा कम पानी में अधिक आमदनी की जानकारी दी। डॉ. आर.के. जायसवाल ने मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन जब कि श्री रीतेष बागोरा ने केंचुआ खाद उत्पादन तथा डिकम्पोजर के उपयोग से कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। रिलायंष फाउण्डेषन के प्रतिनिधि श्री संतोष सिंह ने पोषण गृह वाटिका के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। श्री जय कुमार ने समूह बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति अपनाकर अधिक लाभ लेने के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री उमेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को स्वरोजगार तथा मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न भागों से लौटे 51 प्रवासी कामगारों ने भाग लिया।



Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र